Ultraviolette F77 Mac 2: आज-कल के दौर में जब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की माँग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रदूषण नहीं होता है और इनके खर्चे भी कम हैं। और अब एक ऐसी हाई पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette F77 Mach 2 भारतीय बाजार में एक जबरदस्त विकल्प के रूप में सामने आई है। यह बाइक न सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में नई ऊंचाइयों को छू रही है, बल्कि अपने पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के कारण पेट्रोल बाइक्स को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

आगे इस लेख में हम Ultraviolette F77 Mach 2 के फीचर्स, डिजाइन, रेंज, टॉप स्पीड, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।
1. Ultraviolette F77 Mach 2 की ब्रांड और लॉन्च डेट
Ultraviolette Automotive एक भारतीय स्टार्टअप है, जिसे 2016 में बेंगलुरु में स्थापित किया गया था। कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन बनाना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांति लाना है।
Ultraviolette F77 Mach 2 लॉन्च डेट:
- Ultraviolette F77 Mach 2 को इंडिया में मार्च 2025 में लॉन्च किया गया है।
- यह बाइक कंपनी की दूसरी जनरेशन मॉडल है, जिसे पहले मॉडल के मुकाबले अधिक पावरफुल मोटर, पहले से ज्यादा रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।
- F77 Mach 2 को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:
- Ultraviolette F77 Mach 2 Standard
- Ultraviolette Mach 2 Recon
- Ultraviolette F77 Mach 2 Special Edition
2. डिजाइन और लुक्स
Ultraviolette F77 Mach 2 का डिज़ाइन इसे अन्य बाइक्स से अलग बनाता है। इसका फ्यूचरिस्टिक और अग्रेसिव लुक इसे एक रेसिंग बाइक का एहसास देता है।
Ultraviolette F77 Mach 2 डिज़ाइन हाइलाइट्स:
- बाइक का बॉडीवर्क शार्प कट्स और एंगुलर लाइन्स से लैस है, जो इसे एयरोडायनामिक और स्पोर्टी लुक देते हैं।
- फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और DRLs (Daytime Running Lights) हैं, जो रात में जबरदस्त विजिबिलिटी प्रदान करते हैं।
- रियर में स्टाइलिश LED टेललाइट दी गई है, जो इसे प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देती है।
- बाइक में एक स्लीक टैंक कवर दिया गया है, जो इसे स्पोर्ट्स बाइक जैसा फील देता है।
Ultraviolette F77 Mach 2 कलर ऑप्शन्स:
F77 Mach 2 को कंपनी ने तीन रंगों में लॉन्च किया है:
1. शैडो: क्लासी और स्लीक लुक के लिए।
2. लाइटनिंग: बोल्ड और स्पोर्टी अपील के साथ।
3. स्टेल्थ: अग्रेसिव और दमदार लुक के लिए।
3. पावर और परफॉर्मेंस
Ultraviolette F77 Mach 2 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है, बल्कि यह पावर और परफॉर्मेंस के मामले में कई पेट्रोल बाइक्स को भी कड़ी टक्कर देती है।
Ultraviolette F77 Mach 2 Top Speed और इंजन:
- इसमें 30 kW (40.5 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 100 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
- F77 Mach 2 केवल 7.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
- इसकी टॉप स्पीड 155 km/h है, जो इसे भारत की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक बाइक बनाती है।
राइडिंग मोड्स:
इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं:
1. Glide Mode: आरामदायक और स्मूद राइडिंग के लिए।
2. Combat Mode: बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और रेंज के लिए।
3. Ballistic Mode: अधिकतम स्पीड और पावर के लिए।
4. बैटरी और रेंज
Ultraviolette F77 Mach 2 में बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जो इसे लंबी दूरी तय करने में सक्षम बनाती है।
बैटरी स्पेसिफिकेशन:
- बाइक में 10.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
- फुल चार्ज पर इसकी रेंज 323 किलोमीटर तक है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
चार्जिंग टाइम:
- स्टैंडर्ड चार्जर: 0-100% चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है।
- फास्ट चार्जर: यह सिर्फ 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
5. टेक्नोलॉजी और फीचर्स
Ultraviolette F77 Mach 2 को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है, जिससे यह एक स्मार्ट बाइक बन जाती है।
टॉप फीचर्स:
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले
- कनेक्टिविटी: स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइड स्टैटिस्टिक्स, GPS ट्रैकिंग
- नेविगेशन सिस्टम: बिल्ट-इन नेविगेशन
- कीलेस एंट्री: रिमोट लॉक/अनलॉक
6. कीमत और उपलब्धता
Ultraviolette F77 Mach 2 की कीमत इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की कैटेगरी में रखती है, क्यूंकि ये अन्य इलेक्ट्रिक बाइक्स से महँगी है।
अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से Ultraviolette F77 Mac 2 की कीमत (Ex-showroom):
- Ultraviolette F77 Mac 2 Standard: ₹2.99 लाख
- Ultraviolette F77 Mac 2 Recon: ₹3.99 लाख
- Ultraviolette F77 Mac 2 Special Edition: ₹4.55 लाख
निष्कर्ष: क्या आपको Ultraviolette F77 Mac 2 ख़रीदनी चाहिए?
Ultraviolette F77 Mach 2 भारत की सबसे पावरफुल और एडवांस इलेक्ट्रिक बाइक है। इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स इसे EV सेगमेंट में टॉप बाइक बनाते हैं। अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, तो F77 Mach 2 एक बेहतरीन विकल्प है।
आपका इस बाइक को लेकर क्या ख्याल है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं!
यह भी पढ़ें: Maruti ने लॉन्च की 7 लाख वाली Audi, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और 25kmpl माइलेज के साथ